

देहरादून- देहरादून पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में धरना-प्रदर्शन के दौरान आमजन को होने वाली समस्याओं/यातायात तथा वर्तमान में जनपद के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनांक 22/9/25 को निम्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 163 बीएनएसएस लागू की गई है। 1- घण्टाघर. 2- चकराता रोड. 3- गांधी पार्क. 4- सचिवालय रोड. 5- न्यू कैंट रोड.



