

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं। साथ ही, बिजली गिरने की संभावना वाले समय में खुले स्थानों में खड़े होने से परहेज कर…



