

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है। ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी द…



