किच्छा बाईपास के व्यापारियों पर हटाने की तलवार, मेयर से राहत की मांग

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद किच्छा बाईपास रोड के दुकानदारों ने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने अपनी दुकानें हटाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह के भीतर दुकानें हटाने का नोटिस दिया गया है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वे 50 वर्षों से यहां कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। यदि उन्हें हटाया गया तो उनके सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी।

महापौर विकास शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट किया कि यह नोटिस नगर निगम द्वारा नहीं, बल्कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने व्यापारियों को राहत प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

महापौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से पहला वेंडिंग जोन तैयार कर लिया गया है, जहां व्यापारियों को जगह देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भविष्य में कुछ और वेंडिंग जोन बनाने की भी योजना है, ताकि जरूरतमंद व्यापारियों को वहां विस्थापित किया जा सके।

महापौर से मिलने वालों में रमेश कालड़ा, सचिन छाबड़ा, श्रवण कालड़ा, आलोक कालड़ा सहित दर्जनों व्यापारी शामिल थे।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :