

हल्द्वानी : जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम एवं सभी नगर निकाय क्षेत्रों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए नगर निगम और नगर पालिकाओं द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने धर्मशाला, रैनबसेरे, पड़ाव, सराय, प्रमुख चौराहों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों जैस…



