*रुद्रपुर” उजड़ते जंगलों के चलते शहरी इलाकों में जंगली जानवरों का बढ़ता दखल” भटकता हुआ सांभर पहुंचा आवास विकास क्षेत्र।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– जंगलों के सिकुड़ने और बढ़ते शहरीकरण के चलते अब जंगली जानवरों का रुख शहर की ओर होने लगा है। हाईवे पर हाथियों और चीतों की आवाजाही आम हो गई है, लेकिन रुद्रपुर के रिहायशी इलाके आवास विकास में पहली बार सांभर का दिखना चर्चा का विषय बन गया। इस घटना के बाद वन विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए सांभर की खोजबीन शुरू कर दी है।

रविवार देर रात टांडा जंगल से भटककर एक सांभर रुद्रपुर के आवास विकास इलाके में आ पहुंचा। सांभर को देखकर इलाके के कुत्ते भौंकने लगे और उस पर झपटने की कोशिश करने लगे। इस दौरान स्थानीय निवासियों की नजर सांभर पर पड़ी, और उन्होंने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वन विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया और तुरंत आवास विकास क्षेत्र में अपनी टीम भेजी। टीम ने इलाके में सांभर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बावजूद इसके, वन विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जंगलों के लगातार उजड़ने और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने के कारण जंगली जानवरों का शहरी क्षेत्रों की ओर भटकना बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति पर्यावरणीय असंतुलन और वन्यजीवों के लिए खतरे का संकेत है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :