

रामनगर: रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना हुई। रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी मंदिर के पुल तक जा पहुंचा वह भी सीढ़ियां चढ़कर! बताया जा रहा है कि हाथी ने करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं और फिर पुल पर पहुँचकर दो घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान मंदिर क्षेत्र में लगी दुकानों में तोड़फोड़ की गई और कई सामान इधर-उधर बिखर गए। सौभाग्य से किसी व्यक्त…



