

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीटी गंज में शनिवार देर रात जिला सहकारी बैंक के एटीएम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग से एटीएम मशीन को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी। बैंक और पुलिस अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है और आगे जांच जारी ह…



