

देहरादून: वर्षों से पुनर्वास और उचित मुआवज़े की मांग कर रहे लखवाड़, त्यूनी-प्लासू और आराकोट-त्यूनी जल विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब इन परियोजनाओं से प्रभावितों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नैनबाग टिहरी परियोजना की तर्ज पर तीन गुना मिलेगा। यह निर्णय शासन द्वारा जिला प्रशासन के प्रस्ताव को अनुमोदन देने के बाद लिया गया है। इसका सीधा लाभ देहरादून…



