

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उम…



