

हल्द्वानी। मंडी प्रशासन की कथित जनविरोधी नीतियों और लंबित मांगों को लेकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में गुरुवार को व्यापारी संगठनों का आक्रोश दिखाई दिया। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन और मर्चेंट एसोसिएशन गल्ला मंडी के संयुक्त आह्वान पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए मंडी व्यवस्था को अव्यवस्थित और व्यापार के लिए घातक बताया। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में अनावश्यक…



