

हल्द्वानी: शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अब तक 40 पेड़ों को सफलतापूर्वक शिफ्ट किया जा चुका है। नगर निगम द्वारा इन सभी पेड़ों को हल्दूचौड़ स्थित गंगापुर कबडवाल क्षेत्र में नगर निगम की 64 बीघा भूमि पर निर्मित गौशाला परिसर में स्थानांतरित किया गया है, जहां सभी पेड़ पूरी तरह सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से अपनी ग्रोथ कर रहे हैं। इसी क्रम म…



