

हल्द्वानी। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा स्थित लाइन नंबर 8 की बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। देश विरोधी संगठनों से संभावित संपर्क के संदेह पर दोनों से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने दोनों को छोड़ दिया है, हालांकि जांच प्रक्रिया जारी रहन…



