

हल्द्वानी : बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा मंगलवार को हल्द्वानी में शुरू तो हो गई, लेकिन लोगों को जानकारी न होने के कारण बसों को अभी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। शहर के लिए तय किए गए छह में से तीन रूटों पर 12 बसें संचालित की जा रही हैं, लेकिन शुरुआती दिनों में ही सेवा को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सिटी बस सेवा के तहत यूरो-6 मानक वाली करीब 30 लाख रुपये की बसें चलाई जा रही हैं। रूट नंबर-1 रानीबाग स…



