

हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में नगरीय फेरी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत व्यापार कर रहे फड़-फेरी व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फेरी व्यवसायियों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेंडिंग जोनों के निर्माण, फेरी क्षेत्रों में समय निर्धारण तथा नए वेंडिंग जोनों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।



