

हल्द्वानी – डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में “दादा-दादी, नाना-नानी दिवस” का हृदयस्पर्शी आयोजन किया गया। इस भावनात्मक कार्यक्रम में बच्चों ने अपने जीवन के स्तंभ – अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी को समर्पित नृत्य, गीत, नाटिका व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभ…



