

हल्द्वानी। गौला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन…



