

हल्द्वानी बेस अस्पताल की बीमार लिफ्टों का इलाज होगा, तुरन्त.. सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी की दोनों खराब लिफ्टों को तत्काल चालू कराने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं। किडनी रोगियों की आवाजाही के लिए लगाई गई इन लिफ्टों के बंद होने से डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रह…



