*”होली और जुम्मे की नमाज एक साथ”, हाई अलर्ट पर पुलिस; संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी!*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- इस बार होली और जुम्मे की नमाज एक साथ पड़ने के चलते पुलिस विभाग के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोहरी चुनौती आ गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए विशेष एहतियात बरतने को कहा है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

संवेदनशील जिलों की हुई पहचान

राज्य भर में उन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां होली के दौरान माहौल बिगड़ने की आशंका हो सकती है। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

SSP को दिए गए विशेष निर्देश

प्रदेश के सभी जिलों के SSP को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस बार की होली पिछले वर्षों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है। IG नीलेश भरणे ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में विशेष सतर्कता

राज्य के प्रमुख संवेदनशील जिलों में उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के कुछ इलाके शामिल हैं। यहां पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। साथ ही, इंटेलिजेंस विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को पहले से रोका जा सके, पुलिस प्रशासन का उद्देश्य होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, ताकि रंगों के इस पर्व की खुशी में किसी भी तरह की बाधा न आए।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :