

चमोली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव के पास बराली नामक स्थान के जंगल क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नवजात का शव मिलने की सूचना बाल कल्याण समिति गोपेश्वर द्वारा कोतवाली चमोली को दी गई। सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल संज्ञान लेत…



