“पति की दरिंदगी: गर्भवती पत्नी और अजन्मे बच्चे की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी और शक के चलते एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी और अजन्मे बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

हैदराबाद से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी गर्भवती पत्नी और अजन्मे बच्चे की हत्या कर दी। यह वीभत्स घटना कुशाईगुडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।

काचेगुडा निवासी 21 वर्षीय अतीपमुला सचिन सत्यनारायण ने 2022 में कपरा निवासी स्नेहा से शादी की थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन सचिन के अवैध गतिविधियों में शामिल होने और नौकरी छोड़ने के बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा।

आर्थिक संकट के चलते सचिन ने अपने पहले बच्चे को बेचने की कोशिश की, लेकिन स्नेहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई।

स्नेहा सात महीने की गर्भवती थी जब उसने सचिन के साथ फिर से रहना शुरू किया। लेकिन सचिन को स्नेहा के गर्भवती होने पर शक था। 15 जनवरी को उसने उसे शराब पिलाई और 16 जनवरी को बेरहमी से हत्या कर दी। सचिन ने स्नेहा के पेट पर बैठकर उसका दम घोंटा, जिससे अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई।

घटना के बाद सचिन ने इसे गैस लीक की दुर्घटना दिखाने की कोशिश की और फरार हो गया। लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे 18 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

 

कुशाईगुडा इंस्पेक्टर:

“आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह घटना अमानवीय और निंदनीय है।”

इस वीभत्स घटना ने समाज को झकझोर दिया है। आरोपी पति को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलने की उम्मीद है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :