फोन नहीं उठाया तो घर पर दोस्त को लेने पहुंचा युवक” अगले दिन खेत में खून से लथपथ मिली लाश, दोस्ती के नाम पर खौफनाक साजिश।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधम सिंह नगर जिले में स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने एक दोस्त की जान ले ली। दोस्ती के नाम पर बुलाकर की गई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

जसपुर के मोहल्ला नईबस्ती में रहने वाला 23 वर्षीय अरमान अली सोमवार को ईद मनाने के बाद अपने घर में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त मोहम्मद समीर ने उसे फोन किया, लेकिन जब अरमान ने फोन नहीं उठाया तो समीर खुद उसे बुलाने पहुंच गया। दोनों घर से साथ निकले, लेकिन अगले दिन अरमान का शव मंडवाखेड़ा गांव के एक खेत में खून से लथपथ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही खुलासा हुआ कि दोनों दोस्त नशे के आदी थे और स्मैक को लेकर कुछ दिनों पहले इनका विवाद हुआ था। सोमवार को इसी बात को लेकर समीर ने अरमान की हत्या करने की योजना बनाई और उसे बुलाकर पीठ व सीने में चाकू से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया।

अभय सिंह, एसपी, काशीपुर-जसपुर:

“आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और मृतक की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।”

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। जसपुर में हुई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :