एक्शन में आबकारी विभाग” अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जानिए कहा कहा हुई आबकारी विभाग की कार्यवाई।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर, उधमसिंह नगर – आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशों के तहत आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर की टीम ने ग्राम रामपुरा में नाले के पास चल रहे अवैध शराब निर्माण अड्डों पर छापा मारा।

इस दौरान टीम ने मौके पर चल रही 02 अवैध भट्टियों को नष्ट कर दिया और 180 लीटर अवैध खाम शराब बरामद की। साथ ही, लगभग 6000 किलोग्राम लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत 02 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध अड्डों का समूल नाश किया जाएगा ताकि अवैध शराब के व्यापार पर रोक लगाई जा सके।

आगे की जांच जारी


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :