निकाय चुनाव में दोहरे वोटर्स पर पड़ेगी पुलिस की दोहरी मार,यूपी-उत्तराखंड की वोटर आईडी होगी निरस्त।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- निकाय चुनाव में दोहरा मतदान करने वाले फर्जी वोटर्स के खिलाफ पुलिस अब दोहरी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए फर्जी मतदाता या फिर यूपी-उत्तराखंड में मतदान करने वालों को पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है और जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत कार्रवाई भी कर सकता है।

बताते चले कि निकाय चुनाव की 23 जनवरी मतदान की तिथि घोषित हो चुकी है और रुद्रपुर सीमावर्ती यूपी से सटा हुआ जिला माना जाता है। साथ ही जिला मुख्यालय में घनी आबादी भी है। ऐसे में देखा गया है कि हर चुनाव में यूपी में रहने वाले व्यक्ति यू पी में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते है और उत्तराखंड में भी मतदान करते है। जो कि नियमानुसार नहीं है। ऐसे मतदाताओं की धरपकड़ के लिए अब पुलिस ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि निकाय चुनाव में भी तमाम ऐसे वोटर्स है। जो फर्जी नाम से मतदान करते है या फिर वर्तमान पता छिपाकर यूपी-उत्तराखंड में वोट डालते है। इस प्रकार की कई शिकायतें आने पर पुलिस चिह्नित कर रही है और फर्जी मतदान करने पर जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी और संबंधित आरोपी के स्थाई पता यूपी प्रशासन को भी पत्राचार कर उत्तराखंड-यूपी की वोटर आईडी की निरस्तीकरण की कार्रवाई की मांग करेगी। इसके लिए संबंधित थाना,कोतवाली व चौकी प्रभारियों को आदेशित किया है कि प्रत्येक व्यक्ति का डोर-टू-डोर सत्यापन कर दोहरे वोटर्स को चिह्नित किया जाएं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :