

देहरादून : राजधानी देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने बैंक अधिकारी और एक महिला से लाखों रुपये लेकर न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम लौटाई। पीड़ितों की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी और कोतवाली पटेल नगर में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में माजरा स्थित बैंक शाखा में कार्यरत बैंक अधिकारी सुनील कुमार ने थाना नेहर…



