

देहरादून: उत्तराखंड सरकार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज दिलाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत पुलिस, फायर और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को एकीकृत हेल्पलाइन 112 से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सड़क हादसा या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। इसस…



