

देहरादून: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का संचालन बुधवार 1 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रहा है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने उड़ानों की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। यात्रियों के लिए इन दोनों मार्गों पर प्रति सीट किराया ₹2500 तय किय…



