विधायक उमेश कुमार समेत 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- हरिद्वार के लक्सर में निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के समर्थन में जुटे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो हालात बेकाबू हो गए। समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस मामले में विधायक समेत करीब 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवाद की शुरुआत खानपुर विधायक उमेश कुमार और भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच टकराव से हुई थी। शुक्रवार को लक्सर में सर्व समाज की बैठक रखी गई थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक लक्सर पहुंचे।

एसएसपी हरिद्वार, प्रमेंद्र डोभाल:

“पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान की जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

डोईवाला में पुलिस ने पहले ही विधायक उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया था और बाद में देहरादून भेज दिया। इसके बावजूद उनके समर्थकों की भीड़ लक्सर में उमड़ पड़ी। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो समर्थक भड़क उठे और पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने लक्सर कोतवाली और खानपुर थाने में विधायक समेत 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :