*”उधमसिंहनगर जिले में तेंदुए के हमले ने मचाई दहशत” दिन दहाड़े 13 साल के मासूम को बनाया शिकार।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधमसिंह नगर जिले में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है, लोगों का जीना दुश्वार हो गया लोग अपने ही क्षेत्र में दहशत भरे माहौल में जी रहे हैं, बता देने की जिले के नानकमत्ता से दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।

जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता क्षेत्र में गुरुवार (17 अक्टूबर) को दोपहर जब 13 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नाम के किशोर को एक तेंदुआ उठा ले गया. यह घटना नानकमत्ता के रनसाली रेंज के प्लाट संख्या चार के समीप ग्राम बिचवा भूड़ में घटित हुई।

यहां गोपी अपने घर के आंगन में लगे नल से हाथ धो रहा था. गन्ने के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और गोपी की गर्दन पकड़कर उसे खींचते हुए जंगल की ओर ले गया. माता-पिता और परिजनों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया, गंभीर रूप से घायल गोपी को तुरंत सितारगंज के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के अनुसार, तेंदुए के हमले से गोपी के गले की नलियां फट गई थीं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :