“जिले में सियासी उबाल: सपा से मेयर प्रत्याशी ने दी आत्मदाह की चेतावनी”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- सपा मेयर प्रत्याशी नदीम अख्तर ने 403 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

काशीपुर से समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी नदीम अख्तर ने 15 जनवरी को महाराणा प्रताप चौक पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह कदम बैलजूड़ी के ताज कॉलोनी में रहने वाले 403 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल न होने के विरोध में उठाने की घोषणा की है।

नदीम अख्तर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 5 अप्रैल 2018 की अधिसूचना के बाद भी इन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं जोड़े गए हैं। अधिकारियों ने 27 सितंबर को जांच पूरी कर ली थी, लेकिन केवल औपचारिकताओं के बहाने इसे लंबित रखा जा रहा है।

नदीम अख्तर का कहना है कि यह न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है, बल्कि एक समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन भी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर इन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए तो वह आत्मदाह करेंगे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :