

हल्द्वानी। काठगोदाम और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यह पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां से हर दिन…



