

भवाली: मुक्तेश्वर (नैनीताल) से गाजियाबाद लौट रहे पर्यटकों की कार मंगलवार देर रात रामगढ़ में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 वर्षीय बच्ची और उसके मामा की मौत हो गई। जबकि चार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया, जहां से परिजन उन्हें गाजियाबाद ले गए। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी दो भाई, अपने और…



