*”फॉरेस्ट गार्ड पर लगा नाबालिग से मारपीट का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चौकी में प्रदर्शन; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर जिले के गदरपुर के गूलरभोज से बड़ा मामला सामने आया है, बता दें कि जलाशय से घर लौट रहे दिव्यांग समेत दो नाबालिकों के साथ वन कर्मियों ने मारपीट कर डाली, परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत की। गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीसी गुरमेल सिंह के नेतृत्व में गूलरभोज चौकी पर हंगामा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक गदरपुर के गूलरभोज पुलिस चौकी क्षेत्र में जंगल से गुजर रहे दो युवकों को फॉरेस्ट गार्ड ने बिना कारण पीट दिया, बीडीसी सदस्य भाजपा नेता गुरमेल सिंह ने कहा की कठपुलियां गांव के दो बच्चे अपने घर की ओर जा रहे थे तभी फॉरेस्ट गार्ड ने बिना कारण उनके साथ मारपीट की और लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी जिसकी तैयारी लेकर वह पुलिस चौकी आए थे लेकिन पुलिस चौकी पंचायत घर बनी हुई है और समझौते का प्रयास करवा रही थी लेकिन हम लोग न्याय की मांग करते हुए यहां पहुंचे हैं और यहां पर हमें तहरीर की रिसीविंग तक नहीं मिली है।

इस मौके पर राजेश नाम के स्थानीय ने बताया कि अल्पसंख्यक सिख समुदाय की युवाओं के साथ मारपीट की गई है जो की पूरी तरह गलत है बच्चे सिर्फ साइकिल से अपने घर जा रहे थे उनके पास कोई भी समान नहीं था लेकिन फॉरेस्ट गार्ड ने मारपीट की है जिसकी गणना के विरोध में हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वन कर्मी विरेंद्र सिंह व कैलाश ने उनके उपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :