“घर में आग लगने से लकवाग्रस्त बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिजन बचाने में रहे असमर्थ!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां आग लगने से लकवाग्रस्त बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई। बुजुर्ग के परिजन दो मंजिला मकान में सो रहे थे, जबकि वह नीचे कमरे में अकेले थे। आग की लपटें उठती देख परिजन और पड़ोसी जागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना रविवार देर रात खटीमा के मुड़ेली इलाके की है, जहां 79 वर्षीय श्यामलाल गंगवार के कमरे में अचानक आग लग गई। बुजुर्ग लकवाग्रस्त होने के कारण खुद को बचा नहीं सके। जैसे ही परिजनों को आग का पता चला, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, श्यामलाल बीड़ी पीते थे, और आशंका है कि बिस्तर पर जलती बीड़ी गिरने से आग लगी होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले चंपावत के टनकपुर में भी एक दिव्यांग शिक्षिका की शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण मौत हो गई थी।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :