

चमोली: रविवार को सुबह 10:27 बजे उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में महसूस किए गए, लेकिन किसी प्रकार की मानव या संपत्ति हानि की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 रिक्टर स्केल पर मापी गई और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के मध्य था। उल्लेखनीय है क…



