आपसी रंजिश में फायरिंग, पुलिस ने एक को दबोचा, दूसरा फरार!

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में दो पक्षों के आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

घटना का विवरण:

शिवपुर निवासी गौरव सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सौरभ सिंह अपने दोस्त अतुल कुमार और सन्नी के साथ बुधवार देर रात अपनी गाड़ी से जाफरपुर जा रहा था। रास्ते में बत्रा पेट्रोल पंप के सामने चंदेन निवासी विरथ चौधरी और नीरू सिंह (दिबडिबा, बिलासपुर निवासी) ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली गाड़ी में जा लगी, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई:

मामले में तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :