

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को व्यक्त करते हुए राज्य में विंटर टूरिज्म साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने देशवासियों से सर्दियों के सीजन में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में करीब ढाई मिनट उत्तराखंड को समर्पित किए।



