

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां से वह कुछ ही देर में एमआई-17 हेलिकॉप्टर के ज़रिए उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। माना जा रह…



