

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर स्वास्थ्य, परिवहन और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव…



