

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रविवार रात 9:56 बजे से सोमवार रात 12:56 बजे तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चंपावत…



