

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से संचालित किए जा रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवास…



