

देहरादून: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHOs) के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। इस बार भर्ती के तहत प्रदेश क…



