“ओले-बारिश और बर्फबारी से तबाही, उत्तराखंड में रेड अलर्ट!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को हुई मूसलधार बारिश ने कई पहाड़ी जिलों में तबाही मचा दी थी, और जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट है।

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, बुधवार को हुई बारिश ने चमोली जिले के थराली क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तीन घंटे की मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। मलबे में कई वाहन दब गए। वहीं कई स्थानों पर आसमान दिन में ही रात की तरह अंधेरा हो गया।

इस दौरान बिजली की कड़क और बादलों की गर्जना ने लोगों को डरा दिया। कई जगह ओलावृष्टि से सरसों, आड़ू और माल्टा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में ओलों की सफेदी बर्फ जैसी नजर आई।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी हुई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी बर्फ से ढक गए हैं, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के चारधाम में तापमान माइनस में चला गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :