

नैनीताल। जनपद नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हल्दुचौड़ में प्रत्येक बुधवार और सीएचसी कोटाबाग में प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए ह…



