

जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम, हल्द्वानी द्वारा तहसील क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित कुल 26 राजस्व प्रकरणों का परीक्षण कर सभी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण…



