*रुद्रपुर” तेज रफ्तार बस ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, मौके पर ही मौत; परिवार में मचा कोहराम।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले में ओवर स्पीड के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं, बता दें की एक और दुखद घटना हो गई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई, बता देने की घटना पंतनगर-रुद्रपुर के बीच टांडा तिराहे पर घटी है, जहां दिनेशपुर को जाने वाले कट पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी पर जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। बस की टक्कर से युवक बुरी तरह से घायल हो गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक का फाइल फोटो 👇👇👇

मृतक का फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी निखिल गुप्ता पंतनगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। मंगलवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान का काम निपटाकर रुद्रपुर को आ रहा था, तभी टांडा तिराहे के पास दिनेशपुर की ओर जाने वाले कट पर उसे एक बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तमाम परिचित जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं निखिल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :