*”महिला पुलिसकर्मियों को भी रात्रि ड्यूटी में करें शामिल..”:- एसएसपी*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने बड़े निर्देश दिए हैं, बता दें की जिले में अब रात में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नजर आएंगी, बता दें की नैनीताल जिले में अपराध समीक्षा बैठक हुई, इस बैठक में नैनीताल एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को महिला पुलिसकर्मियों को भी रात्रि ड्यूटी में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को लगातार सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि बॉर्डरों और सभी संभावित स्थलों पर एसओजी को शामिल कर प्रभावी चेकिंग की जाए।

शुक्रवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था और नियमों का पालन कराए जाने के लिए सीपीयू को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में ड्यूटी मैनेजमेंट करते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

बता दें की नैनीताल एसएसपी ने निर्देश दिए की रात में महिला सुरक्षा के लिए थानों में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को भी रोटेशनवार गश्त में शामिल करें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाएं, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रभावी चेकिंग की जाए। उन्होंने थानों में पंजीकृत मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण न्यायालयों में नियमनुसार प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए कहा।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :