“एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की अफीम के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से, जहां एसटीएफ और बिथरी चैनपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लखनऊ-बरेली हाईवे पर एक ट्रक से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6.5 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

👉 झारखंड से लाई गई थी अफीम, कई राज्यों में होती थी सप्लाई।

👉 गिरोह के सदस्य पिछले 3 साल से इस धंधे में सक्रिय थे।

👉 ट्रक, 4 मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद।

फिलहाल पुलिस और एसटीएफ इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ये गिरोह कब से सक्रिय था और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :