

देहरादून। उत्तराखंड में वन संपदा से जुड़े कारोबार और उद्योगों पर वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीमें देहरादून, हरिद्वार समेत कई इलाकों में वन उपज का इस्तेमाल करने वाले संस्थानों की अचानक जांच कर रही हैं। इस अभियान में प्लाईवुड, लकड़ी, लीसा और वन उत्पादों के भंडारण व परिवहन से जुड़े संस्थानों को भी शामिल किया गया है। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि उद्योगों म…



