*”कॉलेज की छात्राओं के साथ करते थे मनचले छेड़छाड़, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां कालेज से घर जा रही छात्राओं का पीछा कर अश्लील कमेंट किए जाने पर बाइक सवार दो मनचलों को छात्राओं के परिजनों द्वारा पिटाई करके पुलिस सौंपा पुलिस ने दोनों को चेतावनी देते हुए पुलिस एक्ट में चालान कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बाइक सवार मनचले अक्सर छेड़छाड़ करते थे उनकी हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने अपनी समस्या परिजनों को सुनाई । विगत दिवस दोनों छात्राएं छुट्टी के बाद घर लौट रही थी ,इस बीच एक बाइक स्वार दो युवक उनके पीछे लग गए और छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए इस दौरान छात्राओं के परिजनों द्वारा दोनों युवकों को पकड़कर पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया । पुलिस ने दोनों मनचले युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

वही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कुछ छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि स्कूल की छुट्टी के समय अक्सर कई बाइक सवार बिना साइलेंसर बाईक पटाखे मारते निकलते हैं और अश्लील कमेंट कर निकल जाते हैं जिन पर भी कारवाई होनी चाहिए ऐसा अक्सर स्कूल लगने के समय और छुट्टी के समय ही होता है ।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :